BREAKING
स्कूल के बच्चों और पालकों के साथ गाली-गलौज, टीचर सस्पेंड, आदेश जारी 16 जून से मनाया जाएगा शाला प्रवेश उत्सव, विभाग ने तैयारियों को लेकर जारी किया पत्र… ‘इन्वेस्टर कनेक्ट’ में निवेशकों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया न्योता, मिले 9,580 करोड़ रुपए के प्रस्ताव दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा ग्रामीण BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल, उपसरपंच और पंचों ने भी बदली पार्टी छत्तीसगढ़ में मोहर्रम को लेकर राज्य वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला, बैंड-बाजा, डीजे पर होगा पूर्ण प्रतिबंध स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 3 महीने फंसा रहा रायपुर का युवक, मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचकर वापस घर लौटा; सुनाई आपबीती CG Monsoon Arrival Date: छत्तीसगढ़ में इस दिन दाखिल होगा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश छत्तीसगढ़ के 5 नए मेडिकल कॉलेजों पर NMC ने लगाई रोक, जानें कारण
Uncategorized 1 min read

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 3 महीने फंसा रहा रायपुर का युवक, मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचकर वापस घर लौटा; सुनाई आपबीती

12 Jun 2026praveenpandey

मिडिल ईस्ट में युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध विराम के बाद एक बार फिर दोनों तरफ से हमले शुरू हो गए हैं. मध्य पूर्व एशिया में चल रहे युद्ध का असर समुद्री मार्गों पर भी हो रहा है. खासतौर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से पूरी दुनिया में पेट्रोलियम उत्पादों की किल्लत होने लगी है. इस बीच रायपुर का एक युवक भी युद्ध के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंस गया. मर्चेंट नेवी में काम करने वाले रुद्रांश चौबे लगभग 3 महीनों तक मिसाइलों और ड्रोन के खौफ के साए में गुजारने के बाद सही सलामत अपने घर वापस पहुंच गए हैं. जिसके बाद घरवालों ने उनका स्वागत किया. रायपुर पहुंचने के बाद उन्होंने पूरी आपबीती सुनाई.

‘घरवालों को नहीं बताते थे पूरी बात’

रुद्रांश मर्चेंट नेवी में काम करते हैं. वे एक व्यापारिक जहाज पर तैनात थे. रुद्रांश का अपने 22 क्रू मेंबर्स के साथ वापस भारत लौट रहे थे. उनका जहाज 32 हजार मीट्रिक टन यूरिया लेकर आ रहा था. लेकिन तभी ईरान-अमेरिका के युद्ध में उनका जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंस गया.

रुद्रांश बताते हैं कि हर तरफ ड्रोन और मिसाइलों की आवाजें सुनाई दे रही थीं. कभी-कभी लगता था कि शायद सुरक्षित घर वापस नहीं पहुंच पाएंगे. हालांकि इस दौरान घरवालों से बात होती रहती थी और लगातार संपर्क में बने हुए थे. हम सब खौफजदा थे कि कहीं किसी दिन किसी मिसाइल या ड्रोन का शिकार हमारा जहाज ना हो जाए. लेकिन घरवालों को पूरी बात नहीं बताते थे. टीवी और समाचारों के जरिए खबर पाकर वे पहले से चिंतित थे. अगर घरवालों को सही बात बता देते तो उनकी टेंशन और बढ़ जाती.

‘घरवाले सच्चाई सुनकर हैरान रह गए’

रुद्रांश चौबे ने बताया कि जब वह घर पहुंचे तो घरवालों ने उनका जोरदार स्वागत किया. हालांकि घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपने सफर की सारी सच्चाई घरवालों को बता दी. उन्होंने बताया कि कैसे 90 दिन मौत के साए में गुजारे. घरवालों को बताया कि आसपास से गुजरने वाली मिसाइल की आवाज के साथ दिल सहम जाता था. कॉल पर तो सब कुछ ठीक होने की बात कहते थे, लेकिन अंदर ही अंदर जहाज पर मौजूद सभी लोगों को खतरे का अंदाजा था. रुद्रांश की आपबीती सुनकर उनके घरवाले भी डर गए और उन्हें जिंदगी में दोबारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ना जाने के लिए कहा है.