BREAKING
स्कूल के बच्चों और पालकों के साथ गाली-गलौज, टीचर सस्पेंड, आदेश जारी 16 जून से मनाया जाएगा शाला प्रवेश उत्सव, विभाग ने तैयारियों को लेकर जारी किया पत्र… ‘इन्वेस्टर कनेक्ट’ में निवेशकों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया न्योता, मिले 9,580 करोड़ रुपए के प्रस्ताव दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा ग्रामीण BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल, उपसरपंच और पंचों ने भी बदली पार्टी छत्तीसगढ़ में मोहर्रम को लेकर राज्य वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला, बैंड-बाजा, डीजे पर होगा पूर्ण प्रतिबंध स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 3 महीने फंसा रहा रायपुर का युवक, मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचकर वापस घर लौटा; सुनाई आपबीती CG Monsoon Arrival Date: छत्तीसगढ़ में इस दिन दाखिल होगा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश छत्तीसगढ़ के 5 नए मेडिकल कॉलेजों पर NMC ने लगाई रोक, जानें कारण
छत्तीसगढ़ 1 min read

रायपुर में भारत भाग्य विधाता फिल्म की स्क्रीनिंग आज, एक्ट्रेस कंगना रनौत होंगी शामिल, CM विष्णुदेव साय भी देखेंगे मूवी

08 Jun 2026praveenpandey

Chhattisgarh CM Vishnu Dev Sai watching film: आज राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में शाम 5 बजे भारत भाग्य विधाता फिल्म की पहली स्क्रीनिंग रखी गई है. जिसमें अभिनेत्री कंगना रनौत शामिल होंगी. वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी फिल्म देखेंगे. यह फिल्म मुंबई आतंकी हमले के बाद स्वास्थ्य, सुरक्षा कर्मचारियों की बहादुरी पर बनी है. फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे और मीडिया एवं दर्शकों से बातचीत करेंगे.

रायपुर में होगा सितारों और राजनीति का अनोखा संगम

इस मेगा इवेंट को लेकर शहर में खास उत्साह देखा जा रहा है. फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक जगत के दिग्गज एक ही मंच पर नजर आएंगे, जिससे यह कार्यक्रम और भी खास बन गया है.
“भारत भाग्य विधाता” को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता बनी हुई है, और रायपुर की यह स्पेशल स्क्रीनिंग फिल्म के प्रमोशन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

भारत भाग्य विधाता फिल्म की कहानी

बता दें कि फिल्म में 26/11 आतंकी हमलों के दौरान कामा हॉस्पिटल के वर्कर्स की कहानी दिखाई जाएगी. फिल्म की सच्ची घटनाओं से इंस्पायर है. मुंबई में 2008 में जब आतंकी हमला हुआ था तो उस वक्त मुंबई के कामा हॉस्पिटल में वहां के डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों ने 400 लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाई थी.