BREAKING
स्कूल के बच्चों और पालकों के साथ गाली-गलौज, टीचर सस्पेंड, आदेश जारी 16 जून से मनाया जाएगा शाला प्रवेश उत्सव, विभाग ने तैयारियों को लेकर जारी किया पत्र… ‘इन्वेस्टर कनेक्ट’ में निवेशकों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया न्योता, मिले 9,580 करोड़ रुपए के प्रस्ताव दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा ग्रामीण BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल, उपसरपंच और पंचों ने भी बदली पार्टी छत्तीसगढ़ में मोहर्रम को लेकर राज्य वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला, बैंड-बाजा, डीजे पर होगा पूर्ण प्रतिबंध स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 3 महीने फंसा रहा रायपुर का युवक, मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचकर वापस घर लौटा; सुनाई आपबीती CG Monsoon Arrival Date: छत्तीसगढ़ में इस दिन दाखिल होगा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश छत्तीसगढ़ के 5 नए मेडिकल कॉलेजों पर NMC ने लगाई रोक, जानें कारण
क्राइम 1 min read

गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 10 करोड़ के गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा से ले जा रहे थे यूपी

12 Jun 2026praveenpandey

Balrampur: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है. जहां बसंतपुर थाना पुलिस ने साइबर सेल के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 करोड़ों रुपये का गांजा बरामद किया है. पुलिस ने गांजे की इस भारी खेप को एक ट्रक से जब्त किया है, जिसे ओडिशा के सोनपुर से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था.

10 करोड़ का गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, गांजा तस्करों ने पकड़े जाने से बचने के लिए रात के अंधेरे का फायदा उठाने की कोशिश की थी. वे भोर में करीब 3 बजे जिला पार करने की फिराक में थे, लेकिन मुखबिर की सूचना पर मुस्तैद बसंतपुर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा. पकड़े गए आरोपियों आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम लोकेश शर्मा और आमिर अंसारी बताया. दोनों उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं. जब पुलिस ने ट्रक की जांच की तो उनके होश उड़ गए. बोरियो में भरा करीब 1941.110 किलो गांजा बरामद किया गया. इसकी अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है. मौके पर सायबर सेल की टीम भी मौजूद रही.

अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

शुरूआती जांच में गांजा तस्करी के खिलाफ अबतक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. बरामद गांजे की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस गांजा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. दोनों कों कोर्ट में पेश करने की तैयारी है.