BREAKING
स्कूल के बच्चों और पालकों के साथ गाली-गलौज, टीचर सस्पेंड, आदेश जारी 16 जून से मनाया जाएगा शाला प्रवेश उत्सव, विभाग ने तैयारियों को लेकर जारी किया पत्र… ‘इन्वेस्टर कनेक्ट’ में निवेशकों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया न्योता, मिले 9,580 करोड़ रुपए के प्रस्ताव दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा ग्रामीण BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल, उपसरपंच और पंचों ने भी बदली पार्टी छत्तीसगढ़ में मोहर्रम को लेकर राज्य वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला, बैंड-बाजा, डीजे पर होगा पूर्ण प्रतिबंध स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 3 महीने फंसा रहा रायपुर का युवक, मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचकर वापस घर लौटा; सुनाई आपबीती CG Monsoon Arrival Date: छत्तीसगढ़ में इस दिन दाखिल होगा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश छत्तीसगढ़ के 5 नए मेडिकल कॉलेजों पर NMC ने लगाई रोक, जानें कारण
क्राइम 1 min read

CG News: छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, यूपी में खपाने की थी प्लानिंग, नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

08 Jun 2026praveenpandey

CG Major Drug Smuggling Bust: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस को मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी मिली है. अर्जुनी थाना पुलिस और श्यामतराई वनोपज जांच नाके पर तैनात जवानों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जगदलपुर की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार और पिकअप वाहन को रोका. जिसके बाद करोड़ों का गांजा बरामद किया है.

2.60 करोड़ रुपये का गांजा जब्त

पुलिस जांच के दौरान 480 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 2 करोड़ 60 हजार रुपए आंकी गई है. गांजा तस्करी मामले में रायपुर के रहने वाले नौशाद खान, करण साहू, मोहम्मद सादिक और हिमांशु साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है. सभी आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई खुलासे हुए हैं.

नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

  1. नौशाद खान
  2. करण साहू
  3. मोह० शादिक
  4. हिमांशु साहू
  5. एक विधि से संघर्षरत बालक

धमतरी पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई

यह धमतरी जिले में पिछले चार वर्षों में सबसे बड़ी गांजा जप्ती की कार्रवाई है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं. आरोपियों द्वारा जगदलपुर क्षेत्र से गांजा लाकर रायपुर एवं अन्य स्थानों में खपाने की तैयारी की जा रही थी.

बता दें कि धमतरी पुलिस द्वारा पिछले छह सप्ताह में सीमावर्ती क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही करते हुए गांजा तस्करी के विरुद्ध सात और अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण सफलताएं प्राप्त की गई हैं. इन कार्यवाहियों में अब तक सैकड़ों किलोग्राम गांजा एवं करोड़ों रुपये की संपत्ति जप्त कर अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क को गंभीर क्षति पहुंचाई गई है. धमतरी पुलिस जिले को नशामुक्त बनाने एवं युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.