BREAKING
स्कूल के बच्चों और पालकों के साथ गाली-गलौज, टीचर सस्पेंड, आदेश जारी 16 जून से मनाया जाएगा शाला प्रवेश उत्सव, विभाग ने तैयारियों को लेकर जारी किया पत्र… ‘इन्वेस्टर कनेक्ट’ में निवेशकों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया न्योता, मिले 9,580 करोड़ रुपए के प्रस्ताव दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा ग्रामीण BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल, उपसरपंच और पंचों ने भी बदली पार्टी छत्तीसगढ़ में मोहर्रम को लेकर राज्य वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला, बैंड-बाजा, डीजे पर होगा पूर्ण प्रतिबंध स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 3 महीने फंसा रहा रायपुर का युवक, मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचकर वापस घर लौटा; सुनाई आपबीती CG Monsoon Arrival Date: छत्तीसगढ़ में इस दिन दाखिल होगा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश छत्तीसगढ़ के 5 नए मेडिकल कॉलेजों पर NMC ने लगाई रोक, जानें कारण
Uncategorized 1 min read

IND vs AFG ODI Series: कैसे और कहां देखें भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लाइव मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

12 Jun 2026praveenpandey

IND vs AFG ODI Series: भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर मैदान पर उतरने के लिए तैयार है. एकमात्र टेस्ट के बाद अब भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज 13 जून से होने जा रहा है. दोनों टीमों के बीच होने वाली इस सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स के बारे में…

कब और कहां खेले जाएंगे मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा. वनडे सीरीज के मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे, जबकि टॉस मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले यानी 1 बजे होगा. बता दें, इस सीरीज के सभी मुकाबले भारत के अलग-अलग मैदान पर होंगे. इस सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला, दूसरा लखनऊ और तीसरा मैच चेन्नई के मैदान पर खेला जाएगा.

  • पहला वनडे- 13 जून (धर्मशाला)
  • दूसरा वनडे-17 जून (लखनऊ)
  • तीसरा वनडे- 20 जून (चेन्नई)