BREAKING
स्कूल के बच्चों और पालकों के साथ गाली-गलौज, टीचर सस्पेंड, आदेश जारी 16 जून से मनाया जाएगा शाला प्रवेश उत्सव, विभाग ने तैयारियों को लेकर जारी किया पत्र… ‘इन्वेस्टर कनेक्ट’ में निवेशकों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया न्योता, मिले 9,580 करोड़ रुपए के प्रस्ताव दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा ग्रामीण BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल, उपसरपंच और पंचों ने भी बदली पार्टी छत्तीसगढ़ में मोहर्रम को लेकर राज्य वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला, बैंड-बाजा, डीजे पर होगा पूर्ण प्रतिबंध स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 3 महीने फंसा रहा रायपुर का युवक, मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचकर वापस घर लौटा; सुनाई आपबीती CG Monsoon Arrival Date: छत्तीसगढ़ में इस दिन दाखिल होगा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश छत्तीसगढ़ के 5 नए मेडिकल कॉलेजों पर NMC ने लगाई रोक, जानें कारण
छत्तीसगढ़ 1 min read

कई दिग्गज नेता पहुंचे कंगना रनौत की ‘Bharat Bhhagya Viddhaata’ देखने, CM रेखा गुप्ता ने दिया रिव्यू

10 Jun 2026praveenpandey

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत अपनी आने वाली नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं. कंगना रनौत फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. इसी बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सिनेमाघर में ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म देख ली है और उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. आइए जानते हैं कि कंगना की इस फिल्म को लेकर मुख्यमंत्री ने क्या कहा.

भारत भाग्य विधाता को लेकर क्या बोलीं रेखा गुप्ता?

कल यानी मंगलवार को राजधानी दिल्ली में कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. इस फिल्म को देखने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई दूसरे दिग्गज नेता भी सिनेमाघर में मौजूद रहे. फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता काफी उत्साहित नजर आईं और उनके साथ मौजूद नेताओं ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की. वहीं रेखा गुप्ता ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर मूवी का रिव्यू करते हुए लिखा कि

प्रख्यात अभिनेत्री एवं सांसद सुश्री कंगना रनौत जी की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 26/11 के आतंकी हमले के दौरान मानवता की सेवा में समर्पित उन जांबाज डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों के साहस, सेवा भाव और कर्तव्यनिष्ठा को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है।

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 26/11 के मुंबई आतंकी हमले की कहानी पर आधारित है. यह फिल्म उस मुश्किल वक्त में लोगों की जान बचाने वाले बहादुर डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ की हिम्मत और सेवा भाव को बड़े अच्छे तरीके से दिखाती है. फिल्म में कंगना जी की शानदार एक्टिंग इसके संदेश को दर्शकों के दिलों तक सीधे पहुंचाती है. ऐसी फिल्में समाज में इंसानियत, दया और अपनी जिम्मेदारी निभाने की भावना को बढ़ावा देती हैं. फिल्म की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई.

ये भी पढ़ें-लड़के से लड़की बना यह एक्टर, ट्रांसजेंडर बनने पर झेलीं गालियां, बोला- मेरी सेक्सुअलिटी से लोगों को क्या दिक्कत है

कब रिलीज हो रही है भारत भाग्य विधाता?

अगर कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज डेट की बात करें, तो यह मूवी 12 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. कंगना की इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भारी क्रेज देखने को मिल रहा है. इसे देखकर साफ पता चलता है कि लोग इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए कितने ज्यादा बेताब हैं.