BREAKING
स्कूल के बच्चों और पालकों के साथ गाली-गलौज, टीचर सस्पेंड, आदेश जारी 16 जून से मनाया जाएगा शाला प्रवेश उत्सव, विभाग ने तैयारियों को लेकर जारी किया पत्र… ‘इन्वेस्टर कनेक्ट’ में निवेशकों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया न्योता, मिले 9,580 करोड़ रुपए के प्रस्ताव दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा ग्रामीण BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल, उपसरपंच और पंचों ने भी बदली पार्टी छत्तीसगढ़ में मोहर्रम को लेकर राज्य वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला, बैंड-बाजा, डीजे पर होगा पूर्ण प्रतिबंध स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 3 महीने फंसा रहा रायपुर का युवक, मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचकर वापस घर लौटा; सुनाई आपबीती CG Monsoon Arrival Date: छत्तीसगढ़ में इस दिन दाखिल होगा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश छत्तीसगढ़ के 5 नए मेडिकल कॉलेजों पर NMC ने लगाई रोक, जानें कारण
क्राइम 1 min read

Durg: सिबिल स्कोर बढ़ाने का लालच देकर 40 से ज्यादा स्टूडेंट्स से 40 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

11 Jun 2026praveenpandey

Durg News: दुर्ग जिले में युवाओं और छात्रों को क्रेडिट रिकॉर्ड सुधारने तथा कमीशन कमाने का लालच देकर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. शातिर गिरोह ने 40 से अधिक छात्रों को अपने जाल में फंसाकर उनके नाम पर महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान फाइनेंस कराया और करीब 35 से 40 लाख रुपए की ठगी कर फरार हो गया. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ऋषभ शर्मा, अनिरुद्ध सिंह और दीपक (दीपेश) जोशी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है. इनमें से दीपक जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

क्या है पूरा मामला?

वहीं, एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पीड़ित हिमांशु देवांगन और उनके साथियों ने पद्मनाभपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के अनुसार आरोपियों ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि ईएमआई पर सामान लेने से उनका सिबिल स्कोर बेहतर होगा. साथ ही कहा गया कि छात्रों को अपनी जेब से कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा, क्योंकि सभी ईएमआई आरोपी स्वयं जमा करेंगे.

छात्रों का दिया कमीशन का लालच

इसके अलावा प्रत्येक फाइनेंस पर 2 से 3 हजार रुपए कमीशन देने का भी लालच दिया गया. आरोपियों ने छात्रों के आधार कार्ड, पहचान पत्र और बैंक पासबुक का उपयोग कर विभिन्न फाइनेंस कंपनियों से टीवी, फ्रिज, एसी सहित अन्य महंगे सामान फाइनेंस करवा लिये. शुरुआत में कुछ किस्तें जमा कर और कमीशन देकर उन्होंने छात्रों का विश्वास जीत लिया, लेकिन अप्रैल माह के बाद आरोपियों ने ईएमआई भरना बंद कर दिया और फरार हो गए. इसके बाद फाइनेंस कंपनियों के रिकवरी एजेंट छात्रों के घर पहुंचकर भुगतान का दबाव बनाने लगे. पुलिस के अनुसार हिमांशु देवांगन से 92 हजार रुपए अलग से भी ठगे गए हैं. मामले की जांच जारी है.