BREAKING
स्कूल के बच्चों और पालकों के साथ गाली-गलौज, टीचर सस्पेंड, आदेश जारी 16 जून से मनाया जाएगा शाला प्रवेश उत्सव, विभाग ने तैयारियों को लेकर जारी किया पत्र… ‘इन्वेस्टर कनेक्ट’ में निवेशकों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया न्योता, मिले 9,580 करोड़ रुपए के प्रस्ताव दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा ग्रामीण BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल, उपसरपंच और पंचों ने भी बदली पार्टी छत्तीसगढ़ में मोहर्रम को लेकर राज्य वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला, बैंड-बाजा, डीजे पर होगा पूर्ण प्रतिबंध स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 3 महीने फंसा रहा रायपुर का युवक, मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचकर वापस घर लौटा; सुनाई आपबीती CG Monsoon Arrival Date: छत्तीसगढ़ में इस दिन दाखिल होगा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश छत्तीसगढ़ के 5 नए मेडिकल कॉलेजों पर NMC ने लगाई रोक, जानें कारण
छत्तीसगढ़ 1 min read

छत्तीसगढ़ में बिजली बिल पर 75% तक मिलेगी छूट, घर बैठे जल्दी कर लें ये काम

08 Jun 2026praveenpandey

छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है.जहां छत्तीसगढ़ सरकार ने घरेलू, कृषि और गैर-घरेलू उपभोक्ताओं को पुराने बकाया बिजली बिलों से राहत देने के लिए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना शुरू की है. इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को पुराने बकाया बिजली बिलों पर 75% तक की छूट मिल सकती है. इससे राज्य सरकार का उद्देश्य लंबे समय से लंबित बिजली बिलों का निपटारा करना और उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देना है.

कब तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन?

इस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को 30 जून तक रजिस्ट्रेशन पंजीयन कराना जरूरी है. निर्धारित समय सीमा के बाद ही बकाया बिलों का मूल्यांकन किया जाएगा और नियमों के अनुसार छूट तय होगी. रिपोर्ट के मुताबिक, केवल रायपुर जिले में ही अब तक 30 हजार से अधिक उपभोक्ता इस योजना के लिए पंजीयन करा चुके हैं. प्रारंभिक आकलन के अनुसार, इन उपभोक्ताओं को लाखों रूपये तक की राहत मिलने की संभावना है.

कितनी मिलेगी छूट?

योजना के तहत बकाया बिजली बिलों पर अधिकतम 75% तक की छूट दी जा सकती है. हालांकि अंतिम छूट उपभोक्ता की श्रेणी, बकाया राशि और निर्धारित नियमों के आधार पर तय की जाएगी. 30 जून के बाद आवेदन और दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया शुरु होगी.

घर बैठे कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

  • उपभोक्ता मोबाइल फोन के जरिए घर बैठे भी इस योजना में पंजीयन कर सकते हैं:
  • मोबाइल में मोर बिजली एप डाउनलोड करें ऐप खोलकर योजना से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन फॉर्म में उपभोक्ता क्रमांक, नाम और बिजली बिल की जानकारी भरें मोबाइल नंबर दर्ज कर फॉर्म सबमिट करें पंजीयन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

किन उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ?

  • इस योजना का लाभ मुख्य रूप से इन श्रेणियों को मिलेगा.
  • घरेलू बिजली उपभोक्ता कृषि उपभोक्ता गैर-घरेलू उपभोक्ता लंबे समय से बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ता.
  • सरकार का कहना है कि इससे लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और बिजली कंपनियों को भी लंबित राजस्व की वसूली में मदद मिलेगी.