BREAKING
स्कूल के बच्चों और पालकों के साथ गाली-गलौज, टीचर सस्पेंड, आदेश जारी 16 जून से मनाया जाएगा शाला प्रवेश उत्सव, विभाग ने तैयारियों को लेकर जारी किया पत्र… ‘इन्वेस्टर कनेक्ट’ में निवेशकों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया न्योता, मिले 9,580 करोड़ रुपए के प्रस्ताव दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा ग्रामीण BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल, उपसरपंच और पंचों ने भी बदली पार्टी छत्तीसगढ़ में मोहर्रम को लेकर राज्य वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला, बैंड-बाजा, डीजे पर होगा पूर्ण प्रतिबंध स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 3 महीने फंसा रहा रायपुर का युवक, मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचकर वापस घर लौटा; सुनाई आपबीती CG Monsoon Arrival Date: छत्तीसगढ़ में इस दिन दाखिल होगा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश छत्तीसगढ़ के 5 नए मेडिकल कॉलेजों पर NMC ने लगाई रोक, जानें कारण
छत्तीसगढ़ 1 min read

छत्तीसगढ़ के 5 नए मेडिकल कॉलेजों पर NMC ने लगाई रोक, जानें कारण

12 Jun 2026praveenpandey

छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित 5 नए मेडिकल कॉलेजों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जहां नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने इन मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी देने की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है. इसके चलते इस शैक्षणिक सत्र में नए मेडिकल कॉलेजों की शुरुआत नहीं हो पाएगी.

NMC ने तैयारियों को लेकर जताई आपत्ति

एनएमसी ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों और बुनियादी ढांचे को लेकर गंभीर आपत्तियां जताई हैं. विशेष रूप से मनेंद्रगढ़ में अस्पताल और मेडिकल कॉलेज भवन के बिना ही कॉलेज शुरू करने की तैयारी पर सवाल उठाए गए हैं. बताया जा रहा है कि पर्याप्त संसाधन और आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी किए बिना ही प्रस्ताव एनएमसी को भेज दिया गया था. आयोग की आपत्तियों के बाद अब इन परियोजनाओं पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं.

इन जिलों में बनने वाले हैं 5 नए मेडिकल कॉलेज

बता दें, मनेंद्रगढ़, कवर्धा, गीदम, जांजगीर और कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला राज्य सरकार ने किया था. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक तैयारी के साथ एनएमसी में अप्लाई करने कहा गया था. मगर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया.

छात्रों पर पड़ेगा असर

इस फैसले का असर प्रदेश के उन छात्रों पर भी पड़ेगा, जो नए मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की उम्मीद लगाए बैठे थे. अब राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग को एनएमसी की आपत्तियों को दूर कर दोबारा मंजूरी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.