BREAKING
स्कूल के बच्चों और पालकों के साथ गाली-गलौज, टीचर सस्पेंड, आदेश जारी 16 जून से मनाया जाएगा शाला प्रवेश उत्सव, विभाग ने तैयारियों को लेकर जारी किया पत्र… ‘इन्वेस्टर कनेक्ट’ में निवेशकों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया न्योता, मिले 9,580 करोड़ रुपए के प्रस्ताव दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा ग्रामीण BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल, उपसरपंच और पंचों ने भी बदली पार्टी छत्तीसगढ़ में मोहर्रम को लेकर राज्य वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला, बैंड-बाजा, डीजे पर होगा पूर्ण प्रतिबंध स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 3 महीने फंसा रहा रायपुर का युवक, मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचकर वापस घर लौटा; सुनाई आपबीती CG Monsoon Arrival Date: छत्तीसगढ़ में इस दिन दाखिल होगा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश छत्तीसगढ़ के 5 नए मेडिकल कॉलेजों पर NMC ने लगाई रोक, जानें कारण
छत्तीसगढ़ 1 min read

छत्तीसगढ़ में मोहर्रम को लेकर राज्य वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला, बैंड-बाजा, डीजे पर होगा पूर्ण प्रतिबंध

12 Jun 2026praveenpandey

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने मोहर्रम, उर्स और अन्य इस्लामी धार्मिक आयोजनों को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं. वक्फ बोर्ड ने सभी ताजिया, उर्स और दरगाह समितियों से अपील की है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान डीजे, धुमाल, बैंड-बाजा, आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए.

छत्तीसगढ़ में मोहर्रम पर डीजे पर होगा पूर्ण प्रतिबंध

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी धार्मिक कार्यक्रम कुरआन, हदीस और शरीयत के अनुसार ही संपन्न किए जाएं. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मोहर्रम और अन्य इस्लामी आयोजनों की पवित्रता बनाए रखना सभी समितियों और आयोजकों की जिम्मेदारी है. इसके साथ ही ताजिया, उर्स और दरगाह समितियों को जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है.

बोर्ड ने कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश

बोर्ड ने सभी ताजिया, उर्स, दरगाह एवं आयोजन समितियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा है. हाल ही में खमरिया में प्रतिबंध के उल्लंघन पर पुलिस द्वारा डीजे जब्त कर एफआईआर दर्ज की गई थी. बोर्ड ने चेतावनी दी है कि भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर संबंधित समितियों और जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

उल्लंघन पर 50 हजार का लगेगा जुर्माना

वक्फ बोर्ड ने यह भी कहा है कि, नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित समिति और इंतेजामिया पर 50 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. बोर्ड ने सभी आयोजकों से अपील की है कि वे कार्यक्रमों को पूरे अदब, एहतराम और अनुशासन के साथ संपन्न कराएं तथा किसी भी विवाद या अनुचित गतिविधि से बचें.